{"_id":"69e79fa59b8499555207acde","slug":"public-relations-continue-for-chaudhary-jayant-singhs-public-meeting-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112079-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चौधरी जयंत सिंह की जनसभा के लिए जनसंपर्क जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चौधरी जयंत सिंह की जनसभा के लिए जनसंपर्क जारी
विज्ञापन
इकडी में होने वाली राष्ट्रीय लोक दल की जनसभा के लिए गांव में जनसंपर्क करते पार्टी कार्यकर्ता। स
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव ईकड़ी में 25 अप्रैल को होने वाली राष्ट्रीय लोकदल की रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
जनसभा को सफल बनाने के लिए रालोद कार्यकर्ता शेखपुरी बुड्ढा, मढ़ी, अमानुल्लापुर, डालमपुर, चिंदौड़ी अट्टा, मीरपुर, रामपुर सहित आसपास के गांवों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। ग्रामीणों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकें। सिवालखास विधायक गुलाम मुहम्मद ने कहा कि यह जनसभा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का माध्यम बनेगी।
जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि जनसभा ऐतिहासिक होगी। गांव-गांव से मिल रहा समर्थन इस बात का संकेत है कि जनता पार्टी की नीतियों के साथ खड़ी है। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील रोहटा ने कहा कि किसान, युवा, मजदूर और व्यापारी सभी वर्गों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। इस दौरान सत्येंद्र तोमर, गौरव जिटौली, अभिमन्यु ललसाना, राहुल पूनिया, संजय चौधरी, अक्षित त्यागी, रणवीर दहिया, सचिन चौधरी, हरेंद्र प्रधान, कुशल वीर राठी मौजूद रहे।