फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Public Health Center found closed during inspection

निरीक्षण में बंद मिले जन आरोग्य केंद्र

Fri, 10 Jan 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Public Health Center found closed during inspection
निरीक्षण में बंद मिले जन आरोग्य केंद्र
विज्ञापन

रोहटा। ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में आयुष्मान भारत के अंतर्गत संचालित जन आरोग्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे सीएचसी प्रभारी को दो केंद्रों पर ताला लटकर मिला। वहीं, मीरपुर और किनौनी गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र खुले मिले, लेकिन वहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बच्चे मौजूद नहीं थे। चिकित्सा प्रभारी ने निरीक्षण के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है।
सरकार द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना के तहत भरवाए जा रहे फार्मों की स्थित संतोषजनक न मिलने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांवों में संचालित जन आरोग्य केंद्राें पर जाकर भरे जा रहे फार्मों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक फार्म भरकर पात्रों को लाभांवित करने की बात कही। जब सीएचसी प्रभारी अरनावली व कैथवाड़ी स्थित जन आरोग्य केंद्र पर पहुंचे तो वहां पर ताला लटका मिला। टीम किनौनी व मीरपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंची तो वहां पर आंगनबाड़ी आंगनबाड़ी प्रभारी व बच्चे अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि जो केंद्र बंद मिले हैं और जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं, उनकी एक रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा है। इस दौरान आशुतोष शुक्ला, यशवीर राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed