{"_id":"5beaa8bdbdec22697879ca15","slug":"pt-usha-will-come-to-meerut-on-november-fiften-will-honor-to-sports-celebrities","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नपरी पीटी उषा 15 नवंबर को आएंगी मेरठ, खेल हस्तियों को करेंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नपरी पीटी उषा 15 नवंबर को आएंगी मेरठ, खेल हस्तियों को करेंगी सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 13 Nov 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मश्री पीटी उषा शहर की छात्राओं को सशक्त बनने के तरीके बताएंगी। उड़नपरी और पॉयोली एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पीटी उषा दुनिया की तेज धाविकाओं में शुमार हैं। ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स सहित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर देश को पदक दिलाने वाली पीटी उषा बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में 15 नवंबर को आएंगी।
विज्ञापन
सोमवार को प्रेसवार्ता में विद्यालय के प्राचार्य गोपाल दीक्षित ने बताया कि 15 नवंबर को विद्यालय में बालिका सशक्तीकरण पर आयोजन है। इसमें एथलीट पीटी उषा मुख्य अतिथि रहेंगी। वह नारी उत्थान पर अपने विचार रखेंगी। कार्यक्रम में शहर की प्रमुख महिला खेल हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। छात्राओं से बातचीत के बाद सहोदय के सदस्यों व शहर के प्रबुद्ध वर्ग से भी वार्ता करेंगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/