फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PRV delivers midnight student safely

112 ने छात्रा को आधी रात में पहुंचाया सुरक्षित घर

Sat, 28 Dec 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
PRV delivers midnight student safely
पीआरवी ने आधी रात छात्रा को सुरक्षित पहुंचाया
विज्ञापन

मेरठ। उन्नाव कांड के बाद महिला सुरक्षा के दृष्टिगत तैयार की गई योजना रंग लाती दिख रही है। बृहस्पतिवार आधी रात ऑटो न मिलने से परेशान एक छात्रा को खाकी ने सुरक्षा का एहसास कराते हुए गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया।

मूलरूप से एटा की रहने वाली एक छात्रा दबथुवा में किराए पर रहकर बीटीसी की पढ़ाई कर रही है। पिछले कई दिनों से वह घर गई हुई थी। बृहस्पतिवार रात छात्रा को मेरठ लौटने में काफी देर हो गई। बेगमपुल चौराहे पर पहुंचकर वह ऑटो का इंतजार करने लगी। करीब डेढ़ घंटे बाद भी जब कोई ऑटो नहीं मिला तो वह परेशान हो गई। गश्त पर पहुंची सदर बाजार की फैंटम पुलिस ने छात्रा की परेशानी को देखते हुए एसओ विजय गुप्ता को इसकी जानकारी दी। छात्रा की मदद के लिए तत्काल 112 नंबर पर फोन मिलाया गया। कुछ ही देर में पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) मौके पर पहुंच गई। नियमानुसार पीआरवी पर महिला पुलिसकर्मियों का होना जरूरी था। तत्काल महिला कांस्टेबल की व्यवस्था कर छात्रा को दबथुवा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed