फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Provide recording facilities to the radio broadcasting center.

Meerut News: रेडियो प्रसारण केंद्र को दें रिकॉर्डिंग सुविधा

Thu, 02 Apr 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Provide recording facilities to the radio broadcasting center.
मेरठ। हिंदी सेवा समिति की मेरठ इकाई ने किला रोड स्थित रेडियो प्रसारण केंद्र में रिकॉर्डिंग सुविधा शुरू कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईश्वर चन्द गंभीर और मेरठ इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुदेश यादव जख्मी ने डीएम से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


डॉ. सुदेश यादव जख्मी ने बताया कि रेडियो प्रसारण केंद्र कई वर्षों से स्थापित होने के बावजूद यहां रिकॉर्डिंग कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते मेरठ और एनसीआर के रचनाकारों व कलाकारों को साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग के लिए नजीबाबाद जाना पड़ता है। समय, दूरी और खर्च की दृष्टि से काफी कठिन और असुविधाजनक है।
विज्ञापन


समिति ने ज्ञापन में मांग की कि केंद्र पर शीघ्र रिकॉर्डिंग सुविधा शुरू कराई जाए। इससे क्षेत्रीय भाषा, लोककला, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। इससे दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न जिलों के कलाकारों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी और प्रसारण केंद्र अपनी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य कर सकेगा। सुदेश यादव ने कहा बताया कि जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किला रोड स्थित रेडियो प्रसारण केंद्र में जल्द ही रिकॉर्डिंग कार्य शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed