{"_id":"69304553ef9d4b2ea905b1d1","slug":"provide-emergency-helpline-numbers-to-girl-students-meerut-news-c-72-1-mct1005-144983-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्राओं को बताए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्राओं को बताए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा व आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम छात्र कल्याण परिषद एवं एनसीसी के द्वारा आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रियंका ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1091, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मेडिकल इमरजेंसी 108, स्वास्थ्य हेल्पलाइन 105 व महिला सहायता नंबर 181 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के लोगों को इन नंबरों के बारे में जागरूक करें।
एनसीसी कैडेट्स हंसिका चौधरी, शिवानी, प्राची समीहा, फैजा, आशंका आदि ने बैनर व तख्तियां लेकर सही समय पर सही नंबर, बच सकती है जान जैसे नारे लगाए। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि आपात स्थिति में इन कॉलों से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। कार्यक्रम में प्रो. अंजुला राजवंशी, प्रियंका, छात्र कल्याण परिषद के सभी सदस्य व एनसीसी कैडेट्स का योगदान रहा।