फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protesters leave the city

पुलिस ने बचने के लिए उपद्रवी बन गए जमाती

Sat, 28 Dec 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
protesters leave the city
मेरठ। बीते 20 दिसंबर को शहर में हुए उपद्रव के बाद से पुलिस इसमें शामिल लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने दर्जनों लोगों को चिह्नित कर उनके फोटो सार्वजनिक किए हैं। ऐसे में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कई उपद्रवी शहर से बाहर चले गए हैं तो सैकड़ों ने जमात का सहारा लिया है।
विज्ञापन

दुनियादारी से दूर हटकर सिर्फ अल्लाह की इबादत करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग जमात में जाते हैं। इसके तहत लोग कई-कई दिनों तक मस्जिद में प्रवास करते हैं और दीन से जुड़ी बातें सीखते हैं। सूत्रों के अनुसार, शहर में उपद्रव होने के दूसरे दिन से ही दर्जनों युवा जमात में शामिल होने शुरू हो गए। शहर की कई मस्जिदों से जमातियों के बेड़े निकले हैं। दूसरे शहरों से निकलने वाली जमातियों की टोली में भी शहर के लोग शामिल हुए हैं। पुलिस से बचने के लिए उपद्रव में नामजद हुए कई लोग इन टोलियों में शामिल होकर शहर के बाहर निकल गए हैं। मुस्लिम धर्म गुरुओं के अनुसार, जमात किसी न किसी मस्जिद से निकलती है। इसका रिकार्ड मस्जिद कमेटी के पास होता है। जमात में शामिल लोग 40 दिन और इससे भी अधिक दिनों के बाद घर लौटते हैं।
विज्ञापन

उपद्रवियों की तलाश में जुटी पुलिस
सूत्रों के अनुसार, पुलिस भले ही उपद्रव में शामिल लोगों की तलाश में फोटो चस्पा कर रही हो, लेकिन अधिकतर जमात के बहाने पुलिस को चकमा देकर शहर से निकल चुके हैं। करीब 40 दिन के बाद जब वह शहर लौटेंगे तो मामला ठंडा हो चुका होगा। शहर की व्यवस्था भी पटरी पर लौट चुकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन=======================
बुराइयों से तौबा करने का माध्यम
जमात व्यक्ति को अच्छे रास्ते पर चलने का तरीका सिखाती है। अल्लाह की इबादत करने और बुराइयों से तौबा करने का एक माध्यम है। जमात में शामिल व्यक्ति पूरी तरह अल्लाह में लीन रहता है। कभी बुराई करने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। इसी संदेश के साथ जमात निकाली जाती हैं।
जैनुर राशिद्दीन, नायब शहर काजी।
बदल जाती है सोच और मिजाज
ऐसा नहीं कि शहर से जमात अभी निकली हैं। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। जमात में जाने के बाद व्यक्ति की सोच और मिजाज बदलता है। क्योंकि वहां केवल दीन की बात होती है। हो सकता है कि इस समय अधिक लोग जमात में गए हों।

-हाजी सईद अंसारी, पार्षद।
उपद्रव के कारण पता लगाए सरकार
किसी भी व्यक्ति को सुधारने के लिए ही जमात में भेजा जाता है। वहां पर व्यक्ति दीन की बात सीखता है। 40 दिन की जमात में व्यक्ति खुदा को जानने और उसके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करता है। जहां तक उपद्रव की बात है तो सरकार उसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराए।
-कारी शफीकुर्ररहमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed