फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protested at the power station due to non-supply of electricity

बिजली आपूर्ति न होने पर बिजलीघर पर धरना दिया

Fri, 23 May 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Protested at the power station due to non-supply of electricity
गंगानगर। सलारपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में 25 घंटे से बिजली आपूर्ति न होने पर ग्रामीण अमन विहार बिजली घर पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। पंकज सिंह जाटव, अनिरूद्ध, सोहनपाल ने आरोप लगाया कि कोई भी कर्मचारी सरकारी नंबर पर कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। पशुओं को पानी भी नहीं मिल पाया है। एसएसओ ने बताया कि ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी होने से सप्लाई नहीं हो पा रही है। जल्द समस्या को दूर करने के आश्वासन पर ग्रामीण वहां से उठे। रात आठ बजे सलारपुर में विद्युत सप्लाई शुरू हो सकी। इस मौके पर कशिश, अंकित, मनोज, धर्मपाल, जितेन्द्र, बबलू, किशनपाल, छोटू, कपिल, आयुष, प्रिय व तरूण आदि ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीओ सूरज सिंह ने बताया कि कई टीमें रात से ही फॉल्ट को दूर करने में लगी हुए हैं। जहां लाइन सही होती जा रही है वहां सप्लाई चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed