फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest News: Widespread Unity Across Western Uttar Pradesh Fuels Growing Demand for High Court Bench

Meerut News: महत्वपूर्ण.... आंदोलन ऐतिहासिक नहीं इतिहास बनाना है: संजय शर्मा

Thu, 18 Dec 2025 11:45 AM IST
meerut Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 11:45 AM IST
सार

मेरठ सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर ऐतिहासिक एकजुटता देखी गई। आंदोलन को व्यापक जन समर्थन मिला और अब इसे जन आंदोलन का रूप दिया गया है।

विज्ञापन
Protest News: Widespread Unity Across Western Uttar Pradesh Fuels Growing Demand for High Court Bench

विस्तार

हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन और मेरठ बार के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि आज 22 जिलों में हुआ आंदोलन ऐतिहासिक रहा है। अब समय आ गया है कि इतिहास बनाना है। इतिहास तब बनेगा जब शहर के लोगों के लिए हाईकोर्ट बेंच पश्चिम उत्तर प्रदेश में आ जाएगी। आज शहर के लोगों ने हमारी मांग का पूरा साथ दिया इसके लिए हम ऋणी हैं। इतना ही नहीं पूरे शहर ने कहा कि कभी जरूरत होगी तो पूरा शहर हाईकोर्ट बेंच की मांग के साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन


अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश ने एकजुटता दिखाई है। मुजफ्फरनगर ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर ऐतिहासिक एकजुटता दिखाई है। सहारनपुर, शामली, बागपत ने भी परंपरा को निभाते हुए मजबूत समर्थन दिया। इसके अलावा मुरादाबाद सहित अन्य जिलों से सुबह से ही एकजुटता की सूचना प्राप्त होती रहीं। अब सभी की मांग पूरी करने का समय आ गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले सभी सांसदों से बात की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो सेंट्रल एक्शन कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। यह सिर्फ सांकेतिक बंद है क्योंकि यह अब यह जन जन आंदोलन हो गया है। अब पूरा पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रतिदिन अपनी प्रतिक्रिया देगा इस मांग को लेकर। संगठन के महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसे शुरुआत माने और इस आवाज को लगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सरकार तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट बेंच अब पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की आवाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed