फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest lodged against the employee's suspension.

Meerut News: कर्मचारी के निलंबन पर विरोध जताया

Sat, 26 Sep 2026 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Protest lodged against the employee's suspension.
मेरठ। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने चित्रकूट में तैनात टीजी-2 कर्मचारी मुनव्वर अहमद के निलंबन पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। शनिवार को विक्टोरिया पार्क स्थित ऊर्जा भवन में बैठक आयोजित हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष कपिल देव गौतम ने इसे अधिशासी अभियंता चित्रकूट की पूर्वाग्रह के कारण की गई कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी को बिना निष्पक्ष जांच के निलंबित किया गया। उसे पर्याप्त साक्ष्य और पक्ष रखने का अवसर भी नहीं दिया गया। यह विभागीय न्याय और पारदर्शिता की प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न उठाता है। संघ ने कहा कि कार्रवाई से पूर्व कर्मचारी की वास्तविक भूमिका का परीक्षण आवश्यक था। अगर निलंबन वापस नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। बैठक में जिला सचिव जितेंद्र कुमार, कवितेंद्र और विपुल कांबोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed