फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest in meerut one colony

मेरठ वन कालोनी में हंगामा, ऑफिस पर जड़ा ताला

Sun, 29 Aug 2021 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
protest in meerut one colony
मेरठ वन कालोनी में बिल्डर के खिलाफ हंगामा
विज्ञापन

मोदीपुरम। दिल्ली-देहरादून बाईपास पर स्थित मेरठ वन अल्फाकॉर्प कॉलोनी में शनिवार को लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उन्होंने कॉलोनी के सेल्स ऑफिस पर ताला जड़ते हुए पूरे स्टाफ को बाहर निकाल दिया। कॉलोनी के बाहर बिल्डर द्वारा बनवाए जा रहे कांप्लेक्स का काम भी रुकवा दिया। कॉलोनीवासियों ने जमकर हंगामा करते हुए अपनी मांग पूरी ना होने तक बिल्डर के स्टाफ को काम ना करने देने की चेतावनी दी है।
कॉलोनी के रहने वाले रिटायर्ड डिप्टी एसपी धुरेंद्र कुमार सिंह और गुलाब उज्जवल अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2015 में कॉलोनी में फ्लैट खरीदते समय बिल्डर ने यहां रहने वाले सभी निवासियों को कॉलोनी के बाहर सर्विस रोड बनाए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक भी यह वादा पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

कॉलोनी के बाहर सर्विस रोड ना होने के कारण अब तक सड़क हादसों में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कॉलोनी में बिल्डर द्वारा अलग से पावर ग्रिड का इंतजाम न करके कॉलोनीवासियों को ऊंचे दामों पर विद्युत सप्लाई दी जा रही है। इसके साथ ही सीवर, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मामले में डीएम से कमिश्नर तक से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed