{"_id":"6116d9118ebc3ee03c6dbcdf","slug":"protest-in-front-of-police-station-with-dead-body-meerut-news-mrt5517901118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अख्तर की मौत के बाद मोरना में तनाव, देर रात तक डटे रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अख्तर की मौत के बाद मोरना में तनाव, देर रात तक डटे रहे अफसर
विज्ञापन
थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम
मेरठ। अख्तर की मौत होने के बाद आक्रोशित लोग शव को लेकर भावनपुर थाने पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह शव को थाने के सामने बीच रास्ते पर रखकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद वहां जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। थाने के सामने शव रखकर जाम लगाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे और किसी तरह आक्रोशित भीड़ को समझाकर रास्ता खुलवाया।
ग्रामीणों के अनुसार प्रधानी के चुनाव में प्रदीप त्यागी हार गया था। तभी से गांव में वोट न देने को लेकर विवाद चल रहा था। बताया कि अख्तर ने प्रदीप को वोट नहीं दिया था। जिसके चलते प्रदीप और उसके भाई उससे रंजिश रखते थे। उसी रंजिश में शुक्रवार को हत्या कर दी। हत्या के बाद गांव का माहौल खराब होता, इससे पहले ही भावनपुर थाने की पुलिस ने प्रदीप और उसके भाई राजू को पकड़ लिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसएसपी, एसपी देहात और एसपी क्त्रसइम ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
प्रधान और पूर्व प्रधान को थाने में बुलाया
एसएसपी ने गांव के प्रधान और पूर्व प्रधान को भावनपुर थाने में बुलाया और पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि दोनों ने ही प्रधानी चुनाव की रंजिश में होने की बात कही है। बताया गया है कि प्रदीप और उसके भाई नशे के आदी हैं।
विज्ञापन
---
आरोपी राजू पर हमला
हत्या की सूचना पर अख्तर के परिवार के लोग और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी राजू पर हमला बोल दिया। राजू वहां से जान बचाकर भागा तो एक गाड़ी से टकरा गया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी राजू नशे में धुत है, पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ उमड़ गई। गनीमत रही कि पुलिस ले ऐनवक्त पर मौके पर पहुंच गई। अन्यथा भीड़ आरोपियों के घर पर हमला कर सकती थी
---
परिवार में मचा कोहराम
अख्तर की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी नसीमा बेसुध हो गई। थोड़ी ही देर में आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ घर पर जुटने लगी। आक्रोश को देखते हुए सीओ सदर देहात पूनम सिरोही, इंस्पेक्टर भावनपुर भी गांव पहुंच गए। उन्होंने अख्तर के परिवारीजनों से बात कर समझाने का प्रयास किया।
---
अख्तर के परिजनों की तहरीर पर प्रदीप और उसके भाइयों के खिलाफ भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रदीप और राजू को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों ने बताया है की प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हत्या हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी