फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest in central market in oppose of central market

Meerut News: 77वें दिन भी महिलाओं का धरना जारी, 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Fri, 03 Jul 2026 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Protest in central market in oppose of central market
सेंट्रल मार्केट: महिलाएं बोलीं- मकानों में दुकानें बंद, चार इंच की दीवार पर सेटबैक छोड़ा तो गिर जाएंगे घर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। सेट बैक नियमों के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों को कहीं से भी कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। इस मामले में 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
बृहस्पतिवार को सेंट्रल मार्केट सेक्टर-2 और गोल मंदिर सेक्टर-3, 4 के चौराहे पर धरना जारी रहा। सेक्टर-2 में महिलाओं ने 77वें दिन भी प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन और आवास एवं विकास परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने अपनी मांगों को तत्काल पूरा करने की गुहार लगाई। उन्होंने भजन कीर्तन कर अपने घर बचाने की प्रार्थना की। महिलाओं ने बताया कि उनके अल्प और दुर्बल आय वर्ग के छोटे मकान हैं। इन मकानों में दुकानें भी बंद हो चुकी हैं। उनका तर्क है कि महज चार इंच की दीवार पर बने मकान सेट बैक छोड़ने पर भरभराकर गिर पड़ेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल महिलाएं
सेक्टर-2 के धरने में शीतल पुजानी, शालू गुप्ता, मीनू, जगरोशनी, किरण, निधि और चेतना शामिल थीं। गोल मंदिर सेक्टर-3, 4 के चौराहे पर 55वें दिन भी प्रदर्शन हुआ। यहां बीना भार्गव, प्रीति कपूर, ऊषा पांडे, पूनम गुप्ता, सरोज और मुकेश मौजूद थीं। इन महिलाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों की बढ़ती बेचैनी
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख नजदीक आने से लोगों में बेचैनी बढ़ रही है। शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में लोग मकान तुड़वा रहे हैं। वे सेट बैक छोड़ने के लिए हथौड़े और ड्रिल मशीन का उपयोग कर रहे हैं। घरों में बनी दुकानें भी अब बंद हो रही हैं। व्यापारियों की राहत की उम्मीद टूटती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed