{"_id":"6043ec518ebc3edb5372f96f","slug":"protest-for-wedding-to-other-religion-boy-modipuram-news-mrt528708790","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के कंकरखेड़ा में दूसरे समुदाय के युवक से शादी कराने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के कंकरखेड़ा में दूसरे समुदाय के युवक से शादी कराने पर हंगामा
विज्ञापन
दूसरे समुदाय के युवक से शादी कराने पर हंगामा
मोदीपुरम (मेरठ)। कंकरखेडा क्षेत्र की श्रद्धापुरी में एक युवती के दूसरे समुदाय के युवक से शादी कराने को लेकर हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती का निकाह कराया गया है और शादी के नाम पर युवती और परिवार को गुमराह किया गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों को बरामद कर कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया।
हंगामा कर रहे लोगों के मुताबिक श्रद्धापुरी की डबल स्टोरी में कुछ लोगों ने शनिवार दोपहर यह शादी कराई। शादी के फोटो दो घंटे बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसकी भनक लगते ही
बजरंग दल के पूर्व प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर, महानगर प्रचार प्रमुख मधुबन आर्य, भाजपा नेता वैभव त्यागी, ऋषभ सिंह सहित अन्य काफी संख्या में थाने पर पहुंचे। उन्होंने शादी पर आपत्ति जताई और कहा कि युवती के परिजनों को गुमराह कर शादी कराई गई है। उन्होंने पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया और हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
थाने पर हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया।
थाने पर हंगामा करने वालों में गोपाल, पवन भारद्वाज, अवनीत बंसल, हिमांशु शर्मा, मधुबन शर्मा, निमेश वशिष्ठ सहित अन्य शामिल रहे। वहीं, सीओ संजीव दीक्षित के मुताबिक एक प्रमाण पत्र के आधार पर शादी करने वाली बालिग है। युवक दूसरे समुदाय का है। पूर्व में भी इस युवती की शादी होने की जानकारी मिली है। युवती की मां भी घर पर नहीं है। मामले की जांच जारी है। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--