{"_id":"61e5cf1d01281830a35bb1f9","slug":"protest-at-police-chauki-by-drunken-boys-meerut-news-mrt5737768181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान दरोगा से हाथापाई, चौकी में तोड़फोड़ का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान दरोगा से हाथापाई, चौकी में तोड़फोड़ का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग के दौरान दरोगा से हाथापाई, चौकी में तोड़फोड़ का प्रयास
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में एल ब्लॉक चौकी पर में कुछ युवकों ने दरोगा से हाथापाई कर दी और चौकी में घुसकर तोड़फोड़ का प्रयास किया गया। बाद में थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक नशे में थे।
नौचंदी पुलिस सोमवार शाम चेकिंग कर रही थी। सब इंस्पेक्टर विजय शुक्ला बिना मास्क के एक स्कूटी सवार को रोक लिया। इस पर स्कूटी सवार नाराज हो गया और पुलिस से भिड़ गया। पुलिस ने चालान काटा तो उसने फोन कर कुछ साथियों को बुला लिया। आरोप है कि इन युवकों ने दरोगा के साथ हाथापाई कर दी। पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। चौकी के अंदर घुसकर तोड़फोड़ का प्रयास किया गया। इस दौरान चौकी के बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
चौकी पर हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह पहुंचे। उन्हाेंने दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया, जबकि अन्य भाग गए। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम ताहिर व खालिद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी भारत गैस गोदाम निकट खरखौदा बताए। स्कूटी सवार युवक महबूब इनका भाई था। सभी एक कार्यक्रम से लौट थे। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ अभद्रता की गई थी। दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।