फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest at Maharana Pratap Chowk demanding a rollback of the UGC decision.

Meerut News: यूजीसी रोलबैक की मांग के लिए महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2026 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Protest at Maharana Pratap Chowk demanding a rollback of the UGC decision.
सरधना। यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप चौक ज्वालागढ़ पर शांतिपूर्ण
- 29 अगस्त से मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह का एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप चौक ज्वालागढ़ पर शांतिपूर्ण सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में युवाओं और क्षेत्रवासियों ने मांग के समर्थन में आवाज उठाई और आगामी आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी से संबंधित मांगों को लेकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। वक्ताओं ने बताया कि 29 अगस्त को सुबह 10 बजे सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह प्रस्तावित है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और सभी क्षेत्रवासियों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शांतिपूर्ण आंदोलन को मजबूती प्रदान करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान सुनील फौजी, मास्टर सोमबीर, प्रमोद राणा, अमित फौजी, राजीव राणा राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्रांतिकारी किसान मोर्चा, आदेश सोम चेयरमैन, सहकारी दुग्ध समिति सलावा, सुनील प्रधान, निश्चय सोम, मास्टर जयवंश, मोहित सोम, सोनित सोम और जयप्रकाश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed