Muzaffarnagar: छपार टोल प्लाजा पर धरना, मृतक सहायक मैनेजर के परिजनों को मुआवजा देने की मांग
मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर मृतक सहायक मैनेजर अरविंद पांडे के परिजनों के लिए मुआवजा देने की मांग को लेकर टोल कर्मचारियों और ठेकेदार ने धरना शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में छपार टोल प्लाजा के सहायक मैनेजर अरविंद पांडे की हत्या के मामले में टोल कर्मचारियों और ठेकेदारों में रोष व्याप्त है। टोल के ठेकेदार और उनके समर्थक कर्मचारियों के साथ धरना शुरू कर दिया है और मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut: आंखों में स्प्रे डालकर फौजी की पत्नी से सोने की चेन लूटी, पुलिस अब तक खाली हाथ
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात टोल के दो कर्मचारी शुभम और शिव मलिक ने टोल मैनेजर मुकेश चौहान और सहायक मैनेजर अरविंद पांडे पर जानलेवा हमला किया। आरोपी दोनों कर्मचारियों ने अपने साथियों की मदद से अरविंद पांडे को अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के भोला गांव के जंगल में फेंक दिया।
टोल के ठेकेदार और पूर्व प्रमुख रालोद नेता विनोद मलिक का कहना है कि मुआवजा नहीं मिलने तक धरना जारी रहेगा। सहायक मैनेजर अरविंद पांडे के शव का अभी मेरठ में पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।