फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest announced for October to regularize contractual sanitation workers.

Meerut News: संविदा सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए अक्तूबर में आंदोलन का एलान

Thu, 03 Sep 2026 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Protest announced for October to regularize contractual sanitation workers.
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा फलावदा की बैठक में उपस्थित कर्मचारी। (स्त्रोत संगठन) फलावद
फलावदा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा की बैठक में स्थानीय निकायों में कार्यरत संविदा और आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सुनील पीवाल व संचालन विकास प्रधान ने किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से संविदा और आउटसोर्सिंग के आधार पर कार्य करने के बावजूद उन्हें नियमितीकरण समेत अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान सहित नियमितीकरण की मांग उठाई। संगठन पहले भी संविदा, ठेका और आउटसोर्सिंग पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाता रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया ने कर्मचारियों की मांगों और कथित उत्पीड़न के विरोध में अक्तूबर माह में मेरठ कमिश्नरी पर बड़े आंदोलन का एलान किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। आंदोलन के एलान पर नगर पंचायत फलावदा में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन में शामिल होने के लिए अपनी सहमति जताई। बैठक में एहसान सैफी, जॉनी, राकेश कुमार, रमेश चंद, कमल सिंह, राजेश, नरेश कुमार, किरण पाल, रिंकू, विनोद, संजीव कुमार और रविंद्र समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed