फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest against the broken boundary wall of primary school

Meerut News: प्राथमिक विद्यालय की टूटी चाहरदीवारी के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 15 Sep 2025 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Protest against the broken boundary wall of primary school
मेरठ। भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को सामाजिक जन सेवा कल्याण समिति के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह को ज्ञापन देकर कहा कि प्राथमिक विद्यालय द्वितीय रिठानी की चाहरदीवारी टूटी हुई है। इस कारण असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय में मादक पदार्थों का सेवन करके अवशेष छोड़ दिए जाते हैं। इसकी शिकायत वर्ष 2023 में बीएसए आशा चौधरी से की थी, लेकिन बीएसए ने आज तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की। अंकित चौधरी ने बताया कि शिकायत पर डीएम ने एसडीएम सदर को मामले की जांच सौंपी है। इस दौरान विजय सैनी, गणेश सैनी, महेश त्यागी, राहुल, बब्बू पाल, नितिन गुप्ता, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed