{"_id":"605a49238ebc3e8ca76f7518","slug":"protest-against-teasing-matter-of-madhavnagar-meerut-news-mrt531402712","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधवपुरम में छेड़छाड़ को लेकर हिंदू जागरण मंच का ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधवपुरम में छेड़छाड़ को लेकर हिंदू जागरण मंच का ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़, ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा
मेरठ। माधवपुरम में महिलाओं से छेड़छाड़ होने को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा कर दिया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक लगातार छेड़छाड़ की घटना कर रहे हैं और पुलिस तमाशबीन बनी है। इंस्पेक्टर से भी कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक हुई।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में रविवार की रात एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना हुई है। छात्रा सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर के निवासी है और माधवपुरम में एक कोचिंग सेंटर में आई थी। आरोप लगाया है जब छात्रा ब्रहमपुरी खता रोड पर पहुंची, तब दूसरे संप्रदाय के पांच युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
युवती ने बताया कि मनचलों ने मोबाइल छीनकर सड़क पर फेंक दिया। किसी तरह उनसे बचकर घर पहुंची और परिवार को जानकारी दी। कार्यकर्ताओं के साथ तीन महिलाएं थाने पहुंची। महिलाओं ने कहा कि माधवपुरम व खता रोड पर रोजाना बहू बेटियों के साथ दूसरे समुदाय के युवक छेड़छाड़ करते हैं। इसको लेकर पुलिस की हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं से तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन
---
आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
हिंदू संगठन के हंगामे के बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह पर छापामारी की। पुलिस ने बताया कि दूसरे समुदाय के तीन या फिर चार युवक शातिर है, जो महिला से छेड़छाड़ की घटना करते है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि जल्द ही सारे आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बहू बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इसको देखते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।