{"_id":"606b744e8ebc3e593b402d39","slug":"protest-against-team-in-rajban-area-meerut-news-mrt5331782154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबन में माता की मूर्ति हटाने पर बखेड़ा, भाजपा के कार्यकर्ताओं और इंस्पेक्टर में तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबन में माता की मूर्ति हटाने पर बखेड़ा, भाजपा के कार्यकर्ताओं और इंस्पेक्टर में तीखी नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबन में माता की मूर्ति हटाने को लेकर हंगामा
मेरठ। कैंट बोर्ड क्षेत्र के रजबन में सोमवार को माता की मूर्ति हटाने पर हंगामा हो गया। कैंट बोर्ड की टीम का कहना है कि एक दंपती की ओर से जबरन मंदिर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए निर्माण रुकवाया। हंगामे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और इंस्पेक्टर सदर की तीखी नोकझोंक भी हुई।
पुलिस के मुताबिक दो साल पहले रजबन में माता का जागरण हुआ था। इसी दौरान वहां एक पेड़ के पास माता की मूर्ति रखी थी। पिछले कुछ दिन से वहां एक पार्क में टेंट लगाकर धार्मिक गतिविधि चल रही थी। कैंट बोर्ड को सूचना मिली कि कुछ लोग यहां धार्मिक स्थल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए एक महिला कभी यहां मूर्ति रखकर जाती है तो कभी माता की चुनरी। सोमवार को कैंट बोर्ड की टीम ने सदर बाजार इंस्पेक्टर बिजेंद्र राणा से संपर्क किया। यहां से पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंची।
यह जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता विशाल कनौजिया और गौरव सहित अन्य कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने पहले स्थानीय लोगों से बात की और फिर मूर्ति हटाने का विरोध किया। इस बात को लेकर इंस्पेक्टर और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। वहीं, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। कैंट बोर्ड के कर्मचारी असलम पर मनमानी का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में एएसपी कैंट सूरज राय ने पहुंचकर लोगों को शांत किया और माहौल खराब ना करने की चेतावनी देकर लौटा दिया। एएसपी ने बताया कि मंगलवार को भी कैंट बोर्ड के अधिकारी मौके पर आकर जांच करेंगे।