फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest against set back in shastri nagar

Meerut News: दुकान तो गई अब घर छिनने की नौबत

Mon, 01 Jun 2026 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Protest against set back in shastri nagar
अमर उजाला...शास्त्रीनगर सेक्टर दो में धरना देतीं महिलाएं.
विज्ञापन

सेट बैक के विरोध में सेक्टर-2 और 3, 4 के चौराहे पर महिलाओं का धरना जारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सेट बैक के खिलाफ सेक्टर-2 तथा गोल मंदिर के पास सेक्टर-3, 4 के चौराहे पर दोनों स्थानों पर महिलाओं ने धरना दिया। महिलाओं ने श्रीराम कथा का पाठ किया। भगवान की आरती कर भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया।
महिलाओं का कहना है कि अल्प और दुर्बल आय वर्ग के मकान हैंं। हथौड़ा लगते ही गिर जाएंगे। तमाम मकानों में छज्जे पर ही टॉयलेट-बाथरूम बने हैं। दुकान तो खुद तोड़ चुके हैं अब घर छिनने की भी आशंका सता रही है।
विज्ञापन

गोल मंदिर के पास सेक्टर-3, 4 के चौराहे पर महिलाओं ने भजन कीर्तन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं का कहना है कि घर में बनी दुकानें तो पहले ही ध्वस्त कर चुके हैं अब रहने के लिए भी जगह नहीं बची तो कहां जाएंगे। महिलाओं कहना है कि पिछले तीस-चालीसा साल से रहे हैं। अब सेट बैक नियमों के नाम पर इन मकानों को विवादित बनाकर उनके आशियानों पर संकट पैदा किया जा रहा है। महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। भजन कीर्तन कर अपने घर बचाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में बिगाड़ रही हालत, बच्चे भी धरने पर बैठे
अपने घर बचाने के लिए पिछले करीब एक महीने से धरने पर बैठी महिलाओं के साथ कई छोटे बच्चे भी रोजाना धरने पर बैठ रहे हैं। भीषण गर्मी ओर चिलचिलाती धूप से महिलाएं और बच्चे परेशान हैं। कुछ महिलाएं तो बीमार भी हो गई हैं। इसके बावजूद दवा लेकर अपनी मांगों के लिए लगातार धरना दे रही हैं। क्षेत्रीय व्यापारी भी आहत हैं और धरनास्थल पर महिलाओं की हिम्मत बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed