फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest against consolidation and corruption

Meerut News: चकबंदी और भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन

Fri, 14 Jun 2024 04:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Protest against consolidation and corruption
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने चकबंदी विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तालाब के मामले में निवर्तमान एसडीएम परमानंद झा पर भी आरोप लगाया। ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में भाकियू तोमर के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उन्होंने चकबंदी विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और निवर्तमान एसडीएम परमानंद झा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है। हाल ही में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुरबालियान में चकबंदी का बुरा हाल है। गांव के ही हफीजन का चक काली रोड से हटाकर पीछे लगा दिया गया। इस मामले में एसओसी ने सुनवाई करते हुए चक जहां था, वहीं पर लगा दिया था। आरोप है कि फिर से इस मामले में विपक्ष को सुनते हुए अनियमित रूप से स्टे दे दिया है। इसके अलावा पुरबालियान में ही चकबंदी के दौरान कुछ असामाजिक तत्व कब्जा देने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि चकबंदी में कानूनगो व पटवारी को आदेशित करते हुए इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर, विशाल चौधरी, निखिल चौधरी, अजय त्यागी, सिराजुद्दीन, परवेज आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed