{"_id":"6ade1931a6af382d6b090567","slug":"protest-against-chemical-factory-in-batawali-water-samples-collected-meerut-news-c-73-1-mtd1001-109217-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बटावली में केमिकल फैक्टरी के खिलाफ प्रदर्शन, पानी के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बटावली में केमिकल फैक्टरी के खिलाफ प्रदर्शन, पानी के नमूने लिए
विज्ञापन
बहसूमा। ग्राम प्रधान गुरु वचन के आवास पर हुई ग्रामीणों की भीड़ का फोटो प्रधान संवाद
- 15 परिवारों के नलों का पानी खराब होने का आरोप, संचालक ने फैक्टरी बंद करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। केमिकल फैक्टरी से उठती दुर्गंध और नलों का पानी खराब होने की शिकायत को लेकर रविवार को बटावली गांव में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने फैक्टरी बंद कराने की मांग की। तहसीलदार निरंकार सिंह और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्टरी और ग्रामीणों के नलों से पानी के नमूने लिए। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद फैक्टरी संचालक ने इसे बंद करने का आश्वासन दिया। तहसीलदार के अनुसार फिलहाल फैक्टरी बंद करा दी गई है।
ग्राम प्रधान गुरुवचन के आवास पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फैक्टरी से निकलने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने दावा किया कि आसपास के करीब 15 परिवारों के नलों का पानी खराब हो गया है। उन्हें आशंका है कि फैक्टरी से निकलने वाला केमिकलयुक्त पानी जमीन में छोड़े जाने से भूजल दूषित हो रहा है। हालांकि, पानी दूषित होने और इसके लिए फैक्टरी को जिम्मेदार ठहराने की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
फैक्टरी और नलों के पानी के नमूने लिए
शिकायत मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बाला केमिकल इंडस्ट्री और ग्रामीणों के नलों से पानी के नमूने एकत्र किए। ग्रामीणों ने भी निजी प्रयोगशाला में जांच कराने के लिए अलग से पानी के नमूने लिए। उन्होंने जांच में पारदर्शिता बरतने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
बाला केमिकल इंडस्ट्री के संचालक विवेक मलिक ने ग्रामीणों की शिकायतों के मद्देनजर फैक्टरी बंद करने का आश्वासन दिया। तहसीलदार निरंकार सिंह ने बताया कि गांव में गैस रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है। फैक्टरी से दुर्गंध आने की शिकायत मिली है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने फैक्टरी और ग्रामीणों के नलों से पानी के नमूने लिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड की ओर से नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) फैक्टरी संचालित नहीं होने दी जाएगी। फिलहाल फैक्टरी बंद करा दी गई है।