फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest againest ground water harvesting

भूगर्भ जल दोहन के विरोध में चार मार्च को कमिश्नरी में धरना

Tue, 11 Feb 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
protest againest ground water harvesting
मेरठ। केन्द्र सरकार की ओर से चलाए गए जल शक्ति अभियान का जल निगम पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। न तो तालाब बचाने पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही भूगर्भ जल दोहन रोका जा रहा है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर भी काम नहीं किया जा रहा है। जल निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज मेरठ सिटीजन फोरम के सचिव गौरांग सिंहल ने आगामी चार मार्च को चौ. चरण सिंह पार्क में धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरठ जनपद के सभी ब्लॉक डार्क जोन में पहुंच गए हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि मेरठ में जलशक्ति अभियान पर काम नहीं हो रहा है। अभियान के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों में पृथक मंत्रालय का गठन भी किया है। भूगर्भ जल स्तर सुधार के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त है। मेरठ नगर की जनसंख्या 18 लाख से ज्यादा है। यहां पेयजल आपूर्ति के लिए करीब 97 ट्यबूवेल उपयोग में हैं। 341 करोड़ की धनराशि से गंगाजल योजना संचालित है। इसके तहत शहर को 100 एमएलडी गंगाजल भोले की झाल से मिलना है। फिलहाल 40 एमएलडी गंगाजल ही शहर में आ रहा है। गंगाजल से पूरे शहर की प्यास बुझाई जा सकती है। इसके बाद भी शहर में ट्यूबवेल चलाए जा रहे हैं और भूगर्भ जल का दोहन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed