{"_id":"610edff08ebc3e78eb7c1b35","slug":"protest-after-car-and-byke-accident-meerut-news-mrt5509268120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक की टक्कर, मारपीट के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और बाइक की टक्कर, मारपीट के बाद हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना गेट पर कार और बाइक की टक्कर के बाद हंगामा
मेरठ। बुढ़ाना गेट पर कार और बाइक की टक्कर के बाद हंगामा हो गया। घटना के बाद कार चालक को पीटने के बाद मामला तूल पकड़ गया। दोनों समुदाय के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। घंटों तक गहमागहमी के बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस के मुताबिक एक कार में सवार महिला और बच्चा चालक के साथ सुभाष बाजार में रिश्तेदार (भाजपा नेता) के यहां पर जा रहे थे। बुढ़ाना गेट पर वह ठेले से फल खरीद रहे थे। इसी दौरान एक बाइक की कार से टक्कर हो गई है। बाइक पर सवार दूसरे समुदाय का युवक और उसकी पत्नी गिर गए। आरोप कि युवक ने कार चालक को खींचकर पीटना शुरू कर दिया। इस पर भीड़ जमा हो गई।
इस बीच, भाजपा नेता दीपक शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात कहने लगे। इसके बावजूद बाइक सवार युवक मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों को पुलिस कोतवाली थाने में ले आई। यहां घंटों तक गहमागहमी चली। दो समुदाय के लोग एक-दूसरे पर मारपीट के साथ ही लूट के भी आरोप लगाते रहे। सीओ कोतवाली अरविंद्र चौरसिया ने बताया कि काफी देर बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।