फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protection of religion and culture is necessary to protect the nation: Sethi

राष्ट्र रक्षा के लिए धर्म और संस्कृति की सुरक्षा जरूरी : सेठी

Mon, 11 Aug 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Protection of religion and culture is necessary to protect the nation: Sethi
सुनील कैथवास....थापर नगर आर्य समाज में आयोजित कार्यक्रम में बोलते राजेश शेट्टी।
- आर्य समाज ने मनाया धर्म, संस्कृति रक्षा दिवस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापरनगर में रविवारीय सत्संग हुआ। इसमें रक्षाबंधन को धर्म और संस्कृति का रक्षा दिवस बताया गया। अध्यक्ष राजेश सेठी में कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए धर्म एवं संस्कृति की सुरक्षा करना भी जरूरी है। धर्म का अर्थ मात्र उपासना पद्धति नहीं बल्कि वेद में निर्धारित शाश्वत नियम का पालन करना भी है। यह नियम समस्त मानव मात्र के लिए समान है।
उन्होंने कहा कि यदि हम वेद की रक्षा करते हैं। तभी इन मानवीय मूल्य एवं नियमों की रक्षा हो पाती है। महर्षि मनु ने कहा है यदि हम धर्म की रक्षा करेंगे तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे। नष्ट किया हुआ धर्म हमें नष्ट कर देगा। भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम एवं श्रेष्ठतम संस्कृति है। यह शारीरिक और भौतिक सौंदर्य देकर मनुष्य की आत्मा को उत्थान की ओर प्रेरित करती है। यह संस्कृति ही हमें श्रेष्ठ कर्मों को करने की प्रेरणा देती है। इसके द्वारा ही हमारा आध्यात्मिक कल्याण होता है। हमारा शरीर आत्मा दोनों समन्वित होकर समाज के कल्याण के लिए कार्य कर पाते हैं। जिस देश की सांस्कृतिक पतन हो जाता है वह देश कभी भी उन्नति नहीं कर सकता।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रीति सेठी, विदुला सोनी, सुमन आनंद, सुधा सिंह ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ हुआ। यजमान चांद ग्रोवर रहे। इस अवसर पर आनंद वर्धन झा, करुणा सागर, प्रमोद सिंह, भानु बत्रा, अपर्णा अग्रवाल, विकास शर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, नरेंद्र कालरा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया
- आर्य समाज बुढ़ाना द्वार पर राष्ट्र रक्षा यज्ञ हुआ। राजेंद्र शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान हैदराबाद आंदोलन में बलिदान हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बताया गया कि रक्षाबंधन बहन भाइयों के अटूट विश्वास का बंधन है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण की उंगली जख्मी हो गई थी। तब द्रौपदी ने अपने साड़ी का पल्लू फाड़कर पट्टी बांधी थी। भगवान कृष्ण ने वचन दिया कि जीवन भर उसकी रक्षा करेंगे। अध्यक्षता नरेश गुप्ता ने की। इस अवसर पर अमित कांत, मनोरमा रस्तौगी, मनीष पर संजय गुप्ता, सुशील बंसल, सोम प्रकाश रस्तौगी, विपिन गर्ग, गजराज सिंह, चंद्रगुप्त आदि रहे।

सुनील कैथवास....थापर नगर आर्य समाज में आयोजित कार्यक्रम में बोलते राजेश शेट्टी।

सुनील कैथवास....थापर नगर आर्य समाज में आयोजित कार्यक्रम में बोलते राजेश शेट्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed