{"_id":"68322d85795d0d5c0b0dacad","slug":"protected-cattle-must-be-tagged-avnish-meerut-news-c-14-1-mrt1005-870801-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"संरक्षित गोवंश को टैग अवश्य लगवाएं : अवनीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संरक्षित गोवंश को टैग अवश्य लगवाएं : अवनीश
विज्ञापन
मेरठ। तकनीकी शिक्षा के महानिदेशक एवं नोडल अधिकारी अवनीश कृष्ण सिंह ने जिले की कई गोशालाओं का निरीक्षण करके गोवंश की सुरक्षा, चारा आदि सुविधाओं को देखा। साथ ही निर्देश दिए कि सभी गोवंश को टैग जरूर लगवाए जाएं। महानिदेशक शनिवार को सरधना के सलावा में खेल विवि का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
इसके उपरांत वह ग्राम कपसाड़ में अस्थाई गो आश्रय स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने गो पूजन कर गोवंश को गुड़ व चना खिलाया और गोशाला का निरीक्षण किया। गो आश्रय स्थल में 204 गोवंश संरक्षित मिले। गोवंश को टैग न लगाए जाने पर नाराजगी जतायी। साथ ही निर्देश दिए कि गोवंश को पर्याप्त चारा आदि की सुविधा दिए जाने के साथ साथ टैग भी लगवाया जाए।
इसके उपरांत वह खरखौदा क्षेत्र की अस्थाई गोशाला पहुंचे। यहां पर 119 गोवंश संरक्षित पाए गए। निरीक्षण के दौरान गोवंश के खान-पान की व्यवस्था भी देखी। इनके साथ सीडीओ नूपुर गोयल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. संदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी,समेत अन्य अधिकारी रहे।