फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protect paddy crop from stem borer and leaf roller

धान की फसल को तना छेदक, पत्ती लपेटक से बचाएं

Tue, 26 Aug 2025 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 26 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Protect paddy crop from stem borer and leaf roller
खेत में इन दिनों तैयार खड़ी धान की फसल स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। बरसात के मौसम में धान की फसल तना छेदक और पत्ती लपेटक रोग की चपेट में आने का खतरा बना है। खेरा रोग लगने की संभावना भी है। स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ राकेश तिवारी ने बताया कि बरसात के मौसम कड़ी धूप और बारिश के कारण कई बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है इसलिए समय पर धान का प्रबंधन करें।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि बहुत से किसानों को खेती का सही तरीका पता नहीं है। वह आज भी परंपरागत खेती कर रहे हैं जबकि आधुनिक खेती और जागरूकता से वह अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सकते हैं। तिवारी ने कहा कि किसान धान की फसल में जिंक नहीं डालते जिससे धान की फसल में जिक की कमी हो जाती है और तना छेदक, पत्ती लपेटक, पीली पत्ती, ब्लास्ट खैरा रोग जैसी तरह-तरह की बीमारी आनी शुरू हो जाती हैं। जिनका कारण धान का निकलना बंद हो जाते हैं। धान की फसल में किसान सही समय पर जिंक डाले तो कीटनाशक की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे कीटनाशक का पैसा भी बच जाता है। धान की फसल में जिंक की कमी से पत्ती पीली होने लगती है।
विज्ञापन

यदि धान की बालियां बाहर निकल रही हो तो इन बीमारियों के कारण वह निकलना बंद हो जाती है। सफेद रंग के धब्बे होने लगते हैं। धान का विकास भी रुक जाती है। बालियां निकलने में देरी होती है। इन बीमारियों के कारण धान की उत्पादन क्षमता पर असर पड़ता है जिस कारण बालिया छोटी-छोटी निकलती हैं। खैरा रोग आने की संभावना बढ़ जाती है। खेत में तत्व की कमी से कई बीमारियां होने लगते हैं, इसलिए धान की फसल में 45 किलो यूरिया के साथ पांच किलो जिंक सल्फेट 13 दिन के अंतराल में डालना अति आवश्यक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed