मवाना। मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूल समिति के सदस्यों की मासिक बैठक में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। किड्स केयर पब्लिक स्कूल में धीरू यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। समिति सचिव सुभाष चंद ने 14 नवंबर को कराई गई कला प्रतियोगिता की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने 23 जनवरी को सुभाषचंद्र बोस जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का प्रस्ताव रखा। सभी सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने पर अपने-अपने विचार रखते हुए सुझाव दिए। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर भव्य देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जाएगा। बैठक में मनोज प्रकाश गोयल, अमित राणा, इरशाद सैफी, चमन लाल, रूपक चौधरी, रविंद्र, ममता शर्मा, नीरू तोमर, कनिष्क रस्तोगी आदि मौजूद रहे।