{"_id":"68bb1a83070b213b9e09e8e8","slug":"proposal-given-to-name-metro-stations-after-revolutionaries-meerut-news-c-72-1-mrt1063-139981-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशनों का नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखने का दिया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशनों का नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखने का दिया प्रस्ताव
Fri, 05 Sep 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू छात्रों ने मेट्रो स्टेशनों का नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखने का सांसद अरुण गोविल के
मेरठ। दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत मेट्रो के सभी स्टेशनों का नामकरण क्रांतिकारियों के नाम पर करने की छात्र मांग कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस प्रस्ताव के संबंध में ज्ञापन शुक्रवार को सांसद अरुण गोविल को सौंपा है।
पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने बताया कि प्रस्ताव के मुताबिक, सभी स्टेशनों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर करने की मांग की गई थी। इसमें विशेष रूप से कोतवाल धन सिंह गुर्जर के नाम पर मेरठ में एक स्टेशन का नामकरण करने का सुझाव दिया गया था। अन्य स्टेशनों के नाम भी शहीदों के नाम पर रखने का भी प्रस्ताव दिया गया है। सांसद ने छात्रों की इस पहल को सराहा और मेरठ में एक जनसभा के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष इस प्रस्ताव की जानकारी दी थी। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि यह पहल न केवल हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि नई पीढ़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास से भी जोड़ेगी।