फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Proposal for development work worth Rs 2 crore passed in board meeting

बोर्ड बैठक में दो करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित

Tue, 02 Sep 2025 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Proposal for development work worth Rs 2 crore passed in board meeting
नगर पंचायत बोर्ड बैठक। (फलावदा)
फलावदा। नगर पंचायत कार्यालय पर बोर्ड बैठक में दो करोड़ के निर्माण व विकास संबंधी सात प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को चेयरमैन अशोक कुमार, अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार, लिपिक फहीम अहमद की मौजूदगी में सभासदों ने अपने-अपने वार्ड में सीसी सड़क, खंभों पर लाइट लगवाने, विकास कार्य और विभिन्न समस्या रखी। बोर्ड बैठक में आगामी त्योहारों पर पेयजल, सफाई, विद्युत व्यवस्था में सुधार के संबंध में व अटल चौक से पुरानी बस स्टैंड तक मुख्य मार्ग पर बने डिवाइडर पर हाई मास्क स्ट्रीट लाइट, खतौली मार्ग पर स्थित बुराड़ी तालाब का सौंदर्यीकरण जीर्णोद्धार व विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों को कराए जाने के संबंध में दो करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बोर्ड बैठक में सभासद अनुराधा तोमर, सोहनबीर सैनी, मिंटू, रविता, नईम अनवर, मुकेश सैनी, वकार आलम, अफसाना, कुसुम लता, मोहम्मद एजाज, कादिर, सोनिया व सपा नेता मोहित तोमर, भाजपा नेता रविंद्र सैनी, विवेक सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed