फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Property owners are depositing house tax; councilors furious at the disarray.

Meerut News: भवन स्वामी जमा करा रहे गृहकर, अव्यवस्था देखकर भड़के पार्षद

Sun, 19 Jul 2026 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Property owners are depositing house tax; councilors furious at the disarray.
गृहकर जमा करने वालों की लगी है भीड़, इंतजाम भी नहीं कर पा रहा नगर निगम
मेरठ। नए वित्तीय सत्र की शुरुआत के साथ ही नगर निगम में गृहकर वसूली में तेजी आई है। भवन स्वामी अपना गृहकर जमा करने के लिए निगम पहुंच रहे हैं। इससे निगम की तिजोरी में रोजाना लगभग 50 लाख रुपये आ रहे हैं। इसके बावजूद निगम की ओर से भवन स्वामियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले सहित अन्य पार्षदों ने रोष जताया। उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा किया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि गृहकर जमा करने के लिए निगम कार्यालय में बने काउंटरों पर रोजाना लंबी कतारें देखी जा रही हैं। भवन स्वामी सुबह से लाइन में लग जाते हैं लेकिन अव्यवस्था के चलते उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो दिन भर की मशक्कत के बाद भी उनका नंबर नहीं आ पाता। इस स्थिति से भवन स्वामियों में निगम के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब वे समय पर कर जमा करने के लिए आ रहे हैं तो निगम को भी उनके लिए बेहतर व्यवस्था और जरूरी सुविधाएं करनी चाहिएं।
विज्ञापन


वार्डों में कैंप लगाए गए
पार्षद सहित अन्य लोगों ने कहा कि वित्तीय सत्र के अंत में निगम की टीमें भवन स्वामियों पर कार्रवाई की चेतावनी या फिर भवनों को सील तक कर देती है। वार्डों में कैंप लगाए जाते है। अब भवन स्वामी खुद निगम में पहुंचकर गृहकर जमा कर रहे हैं और संबंधित अधिकारी वहां व्यवस्था भी नहीं बना पा रहे हैं। निगम की ओर से काउंटर बढ़ाए जाएं या वार्डों में कैंप लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
नगर निगम की ओर से लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके चलते भवन स्वामी गृहकर जमा करने निगम में आ रहे हैं। काउंटर पर भीड़ रहती है। इसकी शिकायत मिली है। जल्द ही काउंटर बढ़ाकर भवन स्वामियों को राहत देने का काम किया जाएगा। -लवी त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed