फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Property of 26 crores to be attached of cow smuggler Akbar Banjara in Meerut

UP: गो-तस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ की संपत्ति चिन्हित, जब्तीकरण की पूरी तैयारी, मुठभेड़ में हुआ था ढेर

Thu, 06 Oct 2022 10:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Oct 2022 10:23 PM IST
सार

डीएम के आदेश पर गो-तस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ की संपत्ति चिन्हित की गई है।वहीं जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Property of 26 crores to be attached of cow smuggler Akbar Banjara in Meerut
अकबर बंजारा - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय गो-तस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ की संपत्ति चिन्हित करने के बाद पुलिस ने जब्तीकरण की संस्तुति की है। डीएम के आदेश पर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने दावा किया है कि अकबर बंजारा ने अवैध कमाई से संपत्ति अर्जित की है।

विज्ञापन


एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में अकबर का आलीशान बंगला है। तीन मकान फलावदा कस्बे में हैं। 155 बीघा कृषि भूमि बहसूमा में है। 20 बीघा महलका, 18 बीघा नारनौल, 20 बीघा मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में है। 
विज्ञापन


वहीं लिसाड़ीगेट के सौ फुटा रोड पर 15 दुकानें और तीन मकान भी अकबर ने बना रखे हैं। समसपुर में 53 बीघे का आम का बाग है, जो तरुण मांगलिक से खरीदा था। अकेले इस बाग की कीमत सात करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंती:  पिता का साया उठा तो संघर्ष में तपकर कुंदन बने टिकैत, सिसौली से संसार तक पहुंचाई किसानों की आवाज

एसपी देहात ने बताया कि सभी संपत्ति की कीमत 26 करोड़ मानी गई है। उसके अलावा भी अकबर बंजारा की संपत्ति ढूंढी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: हादसा: शादी के जोड़े में तैयार थी दुल्हन, मात्र 500 मीटर दूर थी बरात, एक कॉल से मातम में बदल गईं खुशियां

बता दें कि फलावदा पुलिस ने अकबर बंजारा के भाई सलीम बंजारा, गांव के ही बाबू खां, पंजाब के रंजीत कुमार और संभलहेड़ा (मुजफ्फरनगर) के इकबाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। चारों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी हैं। आरोपियो को जेल भेजने के बाद अकबर की संपत्ति की जब्तीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed