फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Property Dealer Manish Sharma Targeted in Firing by Car-Borne Assailants in Meerut

Meerut: कार सवार युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे मनीष शर्मा

Mon, 08 Sep 2025 10:46 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 08 Sep 2025 10:46 AM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में रिठानी के पास कार सवार युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर मनीष शर्मा की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उनके पास से निकल गई और जान बच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
 

विज्ञापन
Property Dealer Manish Sharma Targeted in Firing by Car-Borne Assailants in Meerut
Meerut police - फोटो : amarujala

विस्तार

मेरठ में शनिवार रात एक बड़ी वारदात होते-होते टल गई। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी इलाके में शताब्दी नगर जलवायु टावर निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ।
विज्ञापन

 

मनीष शर्मा अपने दोस्त के साथ कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घोपला मोड़ के पास पहुंचे, ब्लैक रंग की लेंसर कार में सवार पांच बदमाशों ने उनकी होंडा कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

Property Dealer Manish Sharma Targeted in Firing by Car-Borne Assailants in Meerut
Meerut police - फोटो : amarujala
हमलावरों की गोलियों में से एक गोली गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए पीछे की सीट में जा घुसी, जबकि दूसरी गोली नंबर प्लेट में लगी। गनीमत रही कि मनीष शर्मा और उनके साथी बाल-बाल बच गए।

 

फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed