फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Proper time management will lead to better success in the exam.

Meerut News: समय के सही प्रबंधन से मिलेगी परीक्षा में बेहतर सफलता

Wed, 11 Feb 2026 08:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 11 Feb 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Proper time management will lead to better success in the exam.
सीबीएसई काउंसलर डाॅ. पूनम देवदत्त ने परीक्षार्थियों को दिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा आज से
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बृहस्पतिवार से आइएससी बोर्ड की 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। उसके बाद 17 फरवरी को सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। कुछ दिन बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होगी। कुछ घंटे पढ़ने के बाद बाहर टहलें, बैडमिंटन खेलें, इंडोर गेम खेलें, संगीत सुने या फिर दोपहर के समय थोड़ा सोने से भी आराम मिलेगा। हर हाल में टीवी अथवा इंटरनेट मीडिया से दूर रहें। घरवालों के साथ बातचीत भी फायदेमंद होता है। अंतिम बचे समय में कुछ भी नया पढ़ने से जरूर बचें।
सीबीएसई काउंसलर डाॅ. पूनम देवदत्त अब परीक्षार्थियों को अंतिम समय में पूरी तरह से केंद्रित होने की सलाह दे रही हैं। परीक्षा से पहले समय का प्रबंधन ही सफलता की कहानी लिखता है, इसलिए अब परीक्षार्थी अपना हर कार्य छोड़कर पूरा ध्यान केवल पढ़ाई पर ही फोकस करें। अब घर से बाहर ट्यूशन या दोस्तों संग पढ़ने की बजाय केवल घर पर पढ़ाई करें। हर परीक्षार्थी अब तक पढ़ाए गए चैप्टरों के साथ सेल्फ स्टडी पर फोकस करें जिससे अब तक पढ़ा हुआ एक बार फिर से रिवाइज हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक विषय के लिए समय निर्धारित करें
अक्सर परीक्षार्थी अंतिम समय में कुछ विषयों पर केंद्रित हो जाते हैं जो उचित नहीं है। अपने टाइम-टेबल में हर विषय के लिए समय निर्धारित करें। प्रमुख विषयों को हर दिन जरूर पढ़ें। हिंदी अथवा अंग्रेजी विषयों को भी पूरी तरह से अंतिम समय के लिए न छोड़ें। प्रैक्टिकल विषयों पर अधिक फोकस रखें और थ्योरी के रिवीजन में निरंतरता बनाए रखें। हालांकि अंतिम सप्ताह में परीक्षा के पहले व दूसरे पेपर पर ही फोकस रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

माॅडल पेपर अनिवार्य रूप से हल करें
डाॅ. पूनम देवदत्त के अनुसार परीक्षा की तैयारी सफल तभी मानी जाएगी जब परीक्षा में निर्धारित समय में सारे प्रश्न हल करना संभव हो सके, इसलिए अब एक माॅडल पेपर अनिवार्य रूप से हल करना चाहिए। पेपर हल करते समय निर्धारित समय में ही उसे पूरा करने की कोशिश करें। जब तक पेपर निर्धारित समय में हल नहीं होता उसका अभ्यास करते रहें।


मसालेदार खाने से बचें, दूध और फल खाएं
एक साथ अधिक व मसालेदार खाना खाने से शरीर में आलस्य अधिक होता है, इसलिए जरूरी है कि इकट्ठा खाने की बजाय थोड़ा-थोड़ा कर अधिक बार खाएं लेकिन स्वास्थ्य वर्धक खाएं। खाने में दूध व फल के सेवन को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed