फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Promising students from 62 schools demonstrated their scientific temper by building models.

Meerut News: 62 स्कूलों के होनहारों ने मॉडल बनाकर दिखाई वैज्ञानिक सोच

Sat, 20 Dec 2025 07:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 20 Dec 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Promising students from 62 schools demonstrated their scientific temper by building models.
नीलकंठ समूह संस्थान में विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी में 78 प्रोजेक्ट मॉडल्स को प्रदर्शित किए
विज्ञापन

दधीची पब्लिक स्कूल का मॉडल रहा प्रथम
गार्गी और एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज रहे द्वितीय
फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

नीलकंठ समूह संस्थान में विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी 2025 का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 62 विद्यालयों से आए 78 प्रोजेक्ट मॉडल्स को प्रदर्शित कर विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी कौशल नवाचार और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम पुरस्कार 11 हजार और ट्राफी दधीची पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये गर्गी गर्ल्स स्कूल को मिला। तृतीय पुरस्कार 3100 ट्रॉफी श्री सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ नीलकंठ समूह संस्थान के चेयरमैन ब्रजवीर सिंह एवं मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा मुकेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इन मॉडलों में स्मार्ट टेक्नोलॉजी, पर्यावरण संरक्षण, वैकल्पिक ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, कृषि सुधार ड्रोन मैपिंग आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विज्ञान जैसे विषयों को शामिल किया गया। इनमें ऋषभ एकेडमी, डीएन इंटर कॉलेज, सेंट जोसफ इंटर कॉलेज, सक्सेस इंटरनेशनल स्कूल, सलावा इंटर कॉलेज, के के जैन इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, शताब्दी पब्लिक स्कूल, एवेन्यू पब्लिक स्कूल, सहित अन्य स्कूल शामिल है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुकेश कुमार ने कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली में नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति तेजी से विकसित हो रही है तथा ऐसे मंच इसका आधार बनते हैं। अंत में चेयरमैन ब्रजवीर सिंह ने विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन राधिका एवं शिवाक्षी ने किया। इस दौरान संस्थान के निदेशक जनरल डॉ योगेश भोमिया एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सोनिया अहलावत, डीन शंभू मिश्रा, शुभम कश्यप, रेखा,उषा, गीताजंलि आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed