फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   professonal course exam from 25 feb

ट्रेडिशनल की 20 से प्रोफेशनल कोर्सों की 25 से होंगी परीक्षाएं

Sun, 07 Feb 2021 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
professonal course exam from 25 feb
ट्रेडिशनल की 20 से प्रोफेशनल कोर्सों की 25 से होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षा 20 फरवरी और प्रोफेशनल में विषम सेमेस्टर कोर्स वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं 25 फरवरी से होंगी। शनिवार को विवि ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाकर 12 फरवरी कर दी है। इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
कैंपस और कॉलेजों में संचालित एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी कृषि एवं एलएलएम के सत्र 2020-21 के विषम तृतीय सेमेस्टर एवं स्नातक में विषम सेमेस्टर प्रणाली के कोर्स बीएससी एजी, बीएससी गृह विज्ञान एवं तीन वर्षीय एलएलबी के तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा, बैक एवं भूतपूर्व परीक्षाएं 20 फरवरी से होंगी। इसके साथ ही यूजी और पीजी में सभी प्रोफेशनल कोर्सों के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 25 फरवरी से आयोजित कराई जाएंगी। इन कोर्सों में बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीएससी कंप्यूटर साइंस, होम साइंस, ज्वेलरी डिजाइनिंग, बीपीईएस, एमजेएमसी, एमबीई, एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, बायो केमिस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी, बायो इनफॉरमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस, होम साइंस, बायोटेक, एमटेक और एमपीईएस समेत दूसरे कई कोर्स शामिल हैं। ट्रेडिशनल कोर्सों के परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि पांच फरवरी और प्रोफेशनल के फार्मों की अंतिम तिथि सात फरवरी थी। शनिवार को विवि प्रशासन ने सभी परीक्षा फार्म भरने और ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी कर दी है। भरे गए फार्मों का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी एवं कॉलेजों द्वारा विवि में जमा करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी है।
विज्ञापन

---
एलएलएम-एमफिल अर्थशास्त्र का रिजल्ट जारी
मेरठ। सऱ्ीसीएसयू कैंपस-कॉलेञजों में एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर और एमफिल अर्थशास्त्र का रिजल्ट जारी कर दिया है। रविवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed