फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Procession taken out on the occasion of the birth anniversary of Lord Adinath

Meerut News: आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक पर निकाली शोभायात्रा

Thu, 12 Mar 2026 05:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the occasion of the birth anniversary of Lord Adinath
माधवपुरम जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक और शांतिधरा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक के अवसर पर बृहस्पतिवार को सुबह बजे मंदिर माधवपुरम में श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा हुई। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा दिल्ली मार्ग स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ हुई। यह प्रेम विहार होते हुए वापस मंदिर जी पर संपन्न हुई। वहां पांडुकशिला पर श्रीजी का अभिषेक किया गया। श्रीजी को रथ पर बैठाने का सौभाग्य सुभाष चंद जैन को मिला। अक्षत जैन सारथी और संजय जैन कुबेर बने। अंकुर जैन और पंकज जैन को इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रीजी की आरती उतारी और भक्ति गीतों पर झूमते हुए नृत्य किया। इस अवसर पर विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन, राहुल जैन, सचिन जैन, पीयूष जैन, अभिषेक जैन, निखिल जैन रहे। संवाद
विज्ञापन

ऋषभदेव जन्म कल्याणक पर श्री आदिनाथ विधान
मेरठ। कचहरी रोड शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान ऋषभदेव का जन्म कल्याणक हुआ। कार्यक्रम सुबह सात बजे भगवान शांतिनाथ के अभिषेक और शांतिधारा से शुरू हुआ। नित्य नियम पूजन संपन्न की गई। श्रद्धालुओं ने विधान में भाग लेकर पुण्यार्जन किया। स्वर्ण शांतिधारा का सौभाग्य राकेश जैन और अंकित जैन परिवार को मिला। मुख्य रजत शांतिधारा नवीन जैन परिवार ने की। तीन रजत शांतिधारा रमेश चंद्र और विपुल जैन परिवार ने की। पंकज जैन और अभिषेक जैन और श्री पंकज जैन परिवारों ने भी रजत शांतिधारा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed