{"_id":"69ff37d3f898a2ea1c0968f8","slug":"procession-taken-out-on-maharana-pratap-jayanti-meerut-news-c-73-1-mct1008-107144-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा निकाली
Sat, 09 May 2026 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 09 May 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव डाहर महाराणा प्रताप की जयंती शोभायात्रा में शामिल ग्रामीण। संवाद
डाहर गांव में आयोजन, वक्ताओं ने युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। क्षेत्र के गांव डाहर में शुक्रवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ गांव स्थित शिव मंदिर से हुआ। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर महाराणा प्रताप अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में बिताया। उनका त्याग, साहस और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कठिन परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने कभी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया और वीरता की मिसाल कायम की। कार्यक्रम का आयोजन मोहित के नेतृत्व में किया गया।
इसके अलावा कस्बा खिवाई में भी महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन रोहित द्वारा कराया गया। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान प्रमोद, अनिल, राजीव, अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।