फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Procession taken out before installation of statue in Sant Shiromani Ravidas Temple

संत शिरोमणि रविदास मंदिर में प्रतिमा स्थापना से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा

Sat, 27 Feb 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out before installation of statue in Sant Shiromani Ravidas Temple
संत शिरोमणि रविदास मंदिर में प्रतिमा स्थापना से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन

दौराला। गुरु संत शिरोमणि रविदास मंदिर में प्रतिमा स्थापना से पहले शुक्रवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कस्बे के भाजपा नेता नवाब सिंह अहलावत ने संत शिरोमणि रविदास मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर में रविदास की प्रतिमा लगाने के लिए शुक्रवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि पिछले तीन दिन से दौराला स्थित रामकृष्ण सेवा सदन में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा-अर्चना की जा रही थी। मंदिर के लिए रविदास की मूर्ति भी नवाब सिंह अहलावत ने भेंट की। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने किया। तिरंगा चौक से होते हुए शोभायात्रा कस्बे की हर गली, मोहल्ले से होकर गुजरी और मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुई। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शनिवार को सरधना विधायक संगीत सोम प्रतिमा की पूजा अर्चना के बाद स्थापना करेंगे। शोभायात्रा में राधेश्याम अग्रवाल, पुरुषोत्तम उपाध्याय, प्रदुमन जैन, संजय नामदेव, सुभाष, दीपक, सुंदर लाल वर्मा, मास्टर ओमप्रकाश, शिवचरण, विजय ज्ञान नंद, सुखबीर दास, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed