{"_id":"601c5b278ebc3e6fff4430b4","slug":"problems-of-farmers-of-village-buffalo-settled-in-the-camp-meerut-news-mrt5237875170","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में निपटाई गई गांव भैंसा के किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में निपटाई गई गांव भैंसा के किसानों की समस्याएं
विज्ञापन

मवाना। गांव भैंसा में राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहण की गई भूमि संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए बृहस्पतिवार को शिविर आयोजित कर शिकायतें ली गई।
एनएचएआई करी ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग 119 पर मेरठ-नजीबाबाद तक चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण की गई है। बुधवार को एनएचएआई के अधिकारी अधिग्रहण की गई भूमि पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे, जिसका विरोध करते हुए किसानों ने हंगामा कर दिया था। जिसके बाद तहसील अधिकारियों ने मौके पर पहुंच किसानों से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया था। साथ ही गांव भैंसा में समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगवाने को कहा था। जिसके तहत बृहस्पतिवार को गांव भैंसा में शिविर लगाया गया। जिसमें एडीएम भूमि अधिपत्य कार्यालय से राजेंद्र और तहसील से हल्का लेखपाल रणवीर उपस्थित रहे। लेखपाल ने बताया कि लगभग 12 लोगों के प्रार्थना पत्र पेड़, ट्यूबवेल आदि के मुआवजे के लिए आए हैं, जिनकी फाइल तैयार कर मेरठ ले गए हैं। जिस पर आगे कार्रवाई होगी।