फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priyanka Goswami finishes 10th in 42 km race walk, 8th in half marathon at World Athletics event in Brazil

Meerut: ब्राजील में प्रियंका गोस्वामी का शानदार प्रदर्शन, 42 किमी पैदल चाल में टॉप-10 में बनाई जगह

Tue, 14 Apr 2026 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Apr 2026 11:18 AM IST
सार

ब्राजील में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ की एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने 42 किमी पैदल चाल में 10वां स्थान हासिल किया। हाफ मैराथन में भी उन्होंने आठवें स्थान पर अपनी दौड़ पूरी की।

विज्ञापन
Priyanka Goswami finishes 10th in 42 km race walk, 8th in half marathon at World Athletics event in Brazil
प्रियंका गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने ब्राजील में आयोजित विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में 10वां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने हाफ मैराथन में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आठवें स्थान पर अपनी दौड़ पूरी की। मेरठ की इस एथलीट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया और मजबूत प्रतिस्पर्धा के बीच शीर्ष-10 में जगह बनाई।

विज्ञापन


3 घंटे 43 मिनट में पूरी की 42 किमी की कठिन रेस
प्रियंका गोस्वामी ने 42 किलोमीटर की कठिन पैदल चाल रेस को 3 घंटे 43 मिनट 01 सेकंड में पूरा किया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने बेहतरीन लय बनाए रखी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन


हालांकि वह पदक हासिल करने से चूक गईं, लेकिन शीर्ष दस में जगह बनाकर उन्होंने अपनी फिटनेस और धैर्य का शानदार प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा में इक्वाडोर की पाऊला मिलेना टॉरेस ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 3 घंटे 24 मिनट 37 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  PM Modi Visit: आज सहारनपुर में पीएम, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, CM योगी पहुंचे, अभेद सुरक्षा

हाफ मैराथन में भी दिखाया दम
प्रियंका गोस्वामी ने हाफ मैराथन में भी शानदार प्रदर्शन किया और आठवें स्थान पर रहते हुए अपनी दौड़ पूरी की। इस स्पर्धा में किंबरले गर्सिया (पेरू) ने पहला स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा प्रियंका ने भारतीय महिला पैदल चाल टीम का नेतृत्व भी किया, जिसमें भारतीय टीम कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर रही।

उपलब्धियां और पदक
प्रियंका गोस्वामी का एथलेटिक्स करियर कई उपलब्धियों से भरा रहा है।
2024 Summer Olympics में भारत का प्रतिनिधित्व
व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – 1:28:45 (2021)
2022 Commonwealth Games (बर्मिंघम) में 10,000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक
2023 Asian Athletics Championships (बैंकॉक) में 20,000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed