फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   priyanka gandhi pratigya rally to be held on september 29 has been postponed

टली प्रियंका की रैली: कांग्रेस हाईकमान ने विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम में किया फेरबदल, प्रत्याशी आवेद की तिथि भी बढ़ाई

Fri, 24 Sep 2021 09:31 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Sep 2021 09:31 PM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर थी। अब आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर कर दी गई है।

विज्ञापन
priyanka gandhi pratigya rally to be held on september 29 has been postponed
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक सप्ताह से चल रही कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की 29 सितंबर को होने वाली प्रतिज्ञा महारैली को टाल दिया गया है। अब इस कार्यक्रम को 10, 11 या 20 अक्तूबर को प्रस्तावित किया गया है। कांग्रेस ने महारैली के लिए प्रशासन के पास भैंसाली मैदान की अनुमति लेने के लिए आवेदन कर दिया था लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम में फेरबदल किया है। इसके कारण महारैली को अगले महीने के लिए प्रस्तावित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि महारैली के टलने के बाद कांग्रेस अब मजबूती के साथ जुटेगी। अगले महीने के लिए अभी से ही तैयारियों को शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्याशी चयन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर थी। अब आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर कर दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि मेरठ जनपद की सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर के चुनाव के लिए अभी तक नौ आवेदन आ चुके हैं। इसी को देखते हुए तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जिससे भावी प्रत्याशी तैयारियों के साथ अपना आवेदन बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय में जमा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed