फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   priyam ka dohra shashatk

अंडर 19 में मेरठ के प्रियम गर्ग ने लगाया दोहरा शतक   

Tue, 16 Jan 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
priyam ka dohra shashatk
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल कानपुर के ग्रीन पार्क में हुआ। यह मैच दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। इस मैच में मेरठ के किला निवासी प्रियम गर्ग ने दोहरा शतक लगाकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रियम ने दिल्ली के खिलाफ 244 गेंद पर 206 रन बनाए। प्रियम की बल्लेबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 477 रन बनाकर अच्छी लीड हासिल की। हालांकि यह मैच ड्रा हो गया। लेकिन लीड के आधार पर उत्तर प्रदेश को तीन अंक मिले। जिसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम अपने ग्रुप में 6 मैचों में 31 पाकर पहले पायदान पर है। वहीं विदर्भ 6 मैच में 30 अंक पाकर दूसरे स्थान पर है। प्रियम गर्ग ने पिछले मैच में भी शतक लगाया था। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। 19 जनवरी को कानपुर में उत्तर प्रदेश का सेमीफाइनल मैच मध्य प्रदेश के साथ होना है। सेमीफाइनल मैच में प्रियम गर्ग पर सभी की निगाहें रहेंगी। उत्तर प्रदेश की टीम की कूच बिहार ट्रॉफी पर दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। यूपीसीए सचिव युद्घवीर सिंह ने बताया कि कप्तानी के समय प्रियम दबाव के कारण बल्लेबाजी पर ध्यान नहीं दे रहा था। लेकिन उन्हें कप्तानी छोड़ने की सलाह दी गई। कप्तानी छोड़ने के बाद उनका प्रदर्शन दिन प्रतिदिन बेहतर होने लगा है। उम्मीद है ऐसा प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed