फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Private schools closed today, Teachers protests , parents association came out against schools

निजी स्कूल रहे बंद: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, स्कूलों के विरोध में उतरा अभिभावक संघ

Tue, 08 Aug 2023 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Aug 2023 01:06 PM IST
सार

आजमगढ़ के एक स्कूल में छात्रा की मौत के बाद प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी निजी स्कूल बंद रहे। निजी स्कूलों के शिक्षकों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Private schools closed today, Teachers protests , parents association came out against schools
प्रदर्शन करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के एक स्कूल में छात्रा की मौत के बाद प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी निजी स्कूल बंद रहे। स्कूलों में पठन-पाठन नहीं हुआ। 
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद में आजमगढ़ के प्रकरण को लेकर स्कूल प्रिंसिपल व फिजिकल एजुकेशन टीचर को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों ने नाराजगी जाहिर की। राजकीय इंटर कॉलेज में एकत्र होकर शिक्षक डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
विज्ञापन


बिजनौर के नजीबाबाद में स्कूल मैनेजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन से संबंधित सीबीएसई स्कूलों और प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं ने आजमगढ़ में छात्रा आत्महत्या मामले में प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी का विरोध किया। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपे विज्ञापन में निर्दोष शिक्षकों को तत्काल रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में प्रकरण के संबंध में सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। मेरठ सहोदय के सदस्यों ने आजमगढ़ के चिल्ड्रन एकेडमी में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया गया। साथ ही बिना जांच-पड़ताल विद्यालय की प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त किया। सहोदय के सचिव गोपाल दीक्षित ने कहा कि गिरफ्तारी के विरोध में आज सभी स्कूलों में पठन-पाठन नहीं किया गया है। 

शिक्षक स्कूल पहुंचे और काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रकट किया। छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करके श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि सहोदय का आह्वान है कि यदि बच्चों को सही मार्ग पर चलने से रोका टोका नहीं गया तो समाज बहुत गलत मार्ग पर चला जाएगा। इसमें अभिभावकों के सहयोग की अपेक्षा है। 

सोफिया, सेंट मैरीज, शिशु मंदिर खुले रहेंगे
निजी स्कूलों की प्रदेशव्यापी विरोध के बीच सोफिया गर्ल्स स्कूल और सेंट मैरीज एकेडमी खुले हैं। दोनों स्कूलों में रोजाना की तरह पठन-पाठन कराया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालयों में भी छुट्टी की कोई सूचना नहीं दी गई है। सरस्वती शिशु मंदिर भी खुले हैं।

अभिभावक संघ उतरा स्कूलों के विरोध में  
मामले में पब्लिक स्कूल अभिभावक संघ निजी स्कूलों के विरोध में उतर आया है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष कपिल राज शर्मा एडवोकेट ने कहा कि छात्रा की मृत्यु पर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना है। पब्लिक स्कूल अभिभावक संघ दुख की इस घड़ी में मृतक छात्रा के परिवार के साथ है। छात्र की मौत के जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए निजी स्कूलों को बंद किया जाना अनुचित है। इससे लाखों छात्रों की शिक्षा का नुकसान होगा। ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed