फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Private participation in budget and PM housing may be approved

बजट और पीएम आवास में निजी भागीदारी पर लग सकती है मुहर

Fri, 17 Jul 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Private participation in budget and PM housing may be approved
बजट और पीएम आवास में निजी भागीदारी पर लग सकती है मुहर
विज्ञापन

मेरठ। कमिश्नरी सभागार में कमिश्नर अनिता सी. मेश्राम की अध्यक्षता में आज होने वाली एमडीए बोर्ड की बैठक में वर्ष-2020-21 के बजट के साथ कई जनहित के प्रस्ताव भी पास होंगे। कोरोना काल के कारण 115वीं बोर्ड बैठक होने में देरी हुई है। इससे पहले बोर्ड बैठक दिसंबर-2019 में हुई थी। शासन द्वारा नामित तीन सदस्य भी पहली बार बोर्ड बैठक में मौजूद रहेंगे, जिसमें नैन सिंह तोमर, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, वर्षा कौशिक शामिल हैं।
बोर्ड बैठक में पीएम आवास योजना के अंतर्गत निजी क्षेत्र की सहभागिता से किफायती आवास देने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। वहीं, आम जनता को अपने आवास का सपना पूरा कराने के लिए एमडीए की योजनाओं में खाली पड़े फ्लैट, भवन, विला की कीमतों को 31 मार्च 2021 तक न बढ़ाने पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा हवाई पट्टी के विस्तारीकरण से प्रभावित हुए आवंटियों को अन्य योजनाओं में मकान देने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। किसानों के प्रतिकर की धनराशि के बदले भूखंड पर भी बोर्ड बैठक में चर्चा हो सकती है। वहीं, समाजवादी आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन भवनों को बेचने पर भी बैठक में विचार होगा।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर का रास्ता हो सकता है साफ
ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर करने के लिए एक बार फिर बोर्ड बैठक में चर्चा हो सकती है। पिछली बोर्ड बैठक में बागपत रोड स्थित पांचली खुर्द में जमीन का सर्वे करने के लिए टीम गठित की गई थी। जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी थी। इस बार भी बोर्ड बैठक में 38 हेक्टेयर भूमि के अर्जन के लिए नए भूमि अर्जन संबंधी प्रतिकर के प्रस्ताव को पास किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed