फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Private examination forms will be filled only under the annual system

वार्षिक प्रणाली के तहत ही भरे जाएंगे प्राइवेट परीक्षा फॉर्म

Thu, 06 Jan 2022 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Private examination forms will be filled only under the annual system
वार्षिक प्रणाली के तहत ही भरे जाएंगे प्राइवेट परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में इस बार भी वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत ही प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। प्राइवेट परीक्षा में पंजीकृत छात्र-छात्राओं का पंजीकृत केंद्र डिग्री पूर्ण होने तक एक ही रहेगा। फरवरी के पहले सप्ताह में प्राइवेट परीक्षा फॉर्म आ जाएंगे। परीक्षा समिति की बैठक में बुधवार को ये निर्णय लिए गए हैं।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक का आयोजन विवि के समिति कक्ष में हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले वर्षों की तरह ही प्राइवेट परीक्षा के फार्म इस वर्ष भी वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत ही भरे जाएंगे। इस बार जिस केंद्र पर छात्र-छात्राएं पहले वर्ष के फार्म भरेंगे, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षा भी उसी केंद्र से देनी होगी।
विज्ञापन

बैठक में काल बाधित छात्र-छात्राओं को भी राहत दी गई। एक वर्ष कालबाधित छात्र-छात्राएं पांच हजार रुपये तथा दो वर्ष कालबाधित छात्र-छात्राएं 10 हजार रुपये शुल्क जमा करके उपाधि पूर्ण कर सकते हैं। केवल एकल विषय में ही परीक्षा फार्म भरे जा सकते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रथम वर्ष-सेमेस्टर में प्रमोट छात्र-छात्राएं अगर द्वितीय सेमेस्टर-वार्षिक में फेल हैं तो उनको द्वितीय वर्ष-सेमेस्टर की परीक्षा दोबारा से देनी होगी। द्वितीय वर्ष-सेमेस्टर की परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर प्रथम वर्ष-सेमेस्टर की अंक तालिका में संशोधन किया जाएगा। यूजी-पीजी में प्राइवेट परीक्षा में हर साल डेढ़ लाख के करीब छात्र-छात्राएं फार्म भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे शामिल
परीक्षा समिति की बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा, प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, प्रो. मृदुल गुप्ता, प्रो. हरे कृष्णा, प्रो. एसएस गौरव, प्रो. विजय जायसवाल, सहायक कुलसचिव सत्यप्रकाश, डॉ. अंजलि मित्तल, डॉ. जीनत जैदी, डॉ. अंजू सिंह, प्रो. प्रशांत कुमार, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed