{"_id":"6ae490baac253270460c9ffd","slug":"pritam-from-class-11-stood-first-in-the-shot-put-meerut-news-c-72-1-mct1009-161939-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शॉटपुट में कक्षा 11 के प्रीतम रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शॉटपुट में कक्षा 11 के प्रीतम रहे प्रथम
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल में विजेताओं का हुआ सम्मान
आर्मी पब्लिक स्कूल में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का तीसरा दिन
- अंतिम दिन सभी श्रेणी के इवेंट के विजेताओं का सम्मान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन शॉटपुट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शॉटपुट में प्रीतम ने 8.78 मीटर दूरी के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
तीसरे दिन बारिश के कारण कई खेल गतिविधियां नहीं हो सकी। इस दौरान शॉटपुट इवेंट का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शॉटपुट में कक्षा 11 के प्रीतम ने 8.78 मीटर की दूरी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 के ही अनुराग ने 8.65 मीटर की दूरी के साथ द्वितीय स्थान और कक्षा 12 के सूर्यांश उज्ज्वल ने 8.32 मीटर की दूरी के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले दूसरे दिन हुई ऊंची कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अर्णव विजेता रहे थे।
बालिका में अंशिका ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में सौरभ तो बालिका में वाणी प्रथम रहीं। लंबी कूद में बालक वर्ग में सौरभ तो बालिका में हर्षिता प्रथम रहीं थी। पहले दिन 100 मीटर दौड़ में बालक में सौरभ तो बालिका में वाणी प्रथम रहे थे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त विंग कमांडर प्रवीण कुमार गौतम, वरिष्ठ समन्वयक सरजीत सिंह और कनिष्ठ समन्वयक शरद चंद्रा ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डॉ. रीटा गुप्ता ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।आयोजन में अमित चौधरी का विशेष योगदान रहा।