फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   prisoner's death matter, mistery not solve till now

बंदी की मौत का मामला : सवाल बन गया विकास के गले पर मिला निशान

Sun, 07 Mar 2021 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
prisoner's death matter, mistery not solve till now
बंदी की मौत का मामला : सवाल बन गया विकास के गले पर मिला निशान
विज्ञापन

मेरठ। जेल पुलिस की कस्टडी में उपचार के दौरान बंदी विकास की मौत पर सवाल उठ रहे हैं। बंदी का उपचार कर रहे डॉक्टर के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विरोधाभास है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विकास के गले पर निशान मिले हैं, जबकि डॉक्टरों ने मौत की वजह खून की उल्टी होने को बताया था। अब मजिस्ट्रेट जांच से मौत के राज से पर्दा उठेगा। मेडिकल कॉलेज की ओर से भी जांच कराई जाएगी।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के उकतिया गांव निवासी विकास 24 फरवरी से जेल में था। जेल में दाखिल होने के दौरान ही उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इसी वजह से जेल प्रशासन ने विकास को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उसकी पत्नी और साला उपचार के दौरान देखरेख में लगे हुए थे। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। उपचार कर रहे डॉक्टरों ने खून की उल्टी होने को मौत की वजह बताया था। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विकास के गले में एक निशान मिला। इलाज करने वाले डॉक्टर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विरोधाभास पर विकास के परिवार ने मौत पर सवाल उठाए है। जेल पुलिस की कस्टडी में विकास की मौत कैसे हुई है, इसको लेकर अधिकारियों में भी खलबली मची। नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

----
पुलिस कस्टडी कैसे आया गले पर निशान
मेरठ। विकास 24 फरवरी से जेल की पुलिस की कस्टडी में उपचाराधीन था। विकास के गले पर निशान कैसे आया, अब यह बड़ा सवाल है। विकास के भाई का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उसके भाई के साथ कोई घटना हुई। दावा किया कि पुलिस ने उन्हें बताया कि विकास बाथरूम में गया था, जहां पर उसने गले में फंदा बनाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। उसी के निशान पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान आए। सवाल यह भी है कि विकास ने उपचार के दौरान सुसाइड करने का प्रयास किया तो यह बात जेल पुलिस ने अपने अधिकारियों को क्यों नहीं बताई। परिजनों ने जेल पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मां और पत्नी की हालत बिगड़ी
मेरठ। गमगीन माहौल में विकास का अंतिम संस्कार किया गया। विकास की मौत के बाद उसकी पत्नी दीपिका और मां मुकेश की तबीयत खराब हो गई । सास-बहू को परिवार के लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। शुक्रवार देर रात परिवार के लोगों ने गमगीन माहौल में विकास के शव का लोनी के बैंथला गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
--
मजिस्ट्रेट जांच में होगा खुलासा
मेरठ। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम में गले पर निशान क्यों आया है, इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी मुझे नहीं मिली है। इलाज करने वाले डॉक्टर की रिपोर्ट, पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच होगी। उसके बाद ही विकास की मौत का कारण स्पष्ट होगा। जेल प्रशासन की ओर से विकास की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच करने के लिए पत्र लिख दिया गया। बंदी की मौत में मजिस्ट्रेट जांच होगी। जिसमें सब खुलासा हो जाएगा।

-----------------------------------
बाथरूम में बेहोश मिला था विकास
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि वह इलाहाबाद में हैं। मामले की जांच के लिए मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर केएन तिवारी को कहा है। सोमवार को लौटने के बाद पड़ताल कराई जाएगी कि मौत किन परिस्थितियों में हुई। मेडिकल स्टाफ की तो कहीं कोई लापरवाही नहीं है। मुझे यह बताया गया है कि वह बाथरूम में गया था और 20 मिनट तक बाथरूम से बाहर नहीं आया है। जाकर देखा गया तो वह बेहोश पड़ा हुआ था, उसे तुरंत वेंटिलेटर पर लिया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed